‘What's up Celebrities’ updates readers on latest development in celebrities’ professional and personal life. Breaking the biggest stories in celebrity and entertainment news. Get exclusive access to the latest hollywood, bollywood and bhojpuri stories, photos, and video.

 भोजपुरी सिनेमा का विस्तार पिछले कुछ सालों में बड़ी तेजी से हुआ है। भोजपुरी में बनने वाली फिल्मों की संख्या काफी बढ़ी है और साथ ही इसके ऑडिय...

क्‍या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट भोजपुरी सितारे कितने पढ़े लिखे हैं?

 भोजपुरी सिनेमा का विस्तार पिछले कुछ सालों में बड़ी तेजी से हुआ है। भोजपुरी में बनने वाली फिल्मों की संख्या काफी बढ़ी है और साथ ही इसके ऑडियंस में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा यहां पर काम करने वाले एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की पहचान का दायरा भी व्यापक हुआ है। यह बात सही है कि भोजपुरी सिनेमा अच्छी फिल्में देने में अभी काफी पीछे नजर आता है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इसमें धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है और भोजपुरी में भी कुछ अच्छी फिल्में बन रही हैं। दूसरी तरफ, भोजपुरी स्टार्स की लोकप्रियता उसके ऑडियंस के बीच में किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा के दर्शक अपने चहेते एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बारे में हर एक जानकारी रखना चाहते हैं। फैन्स सितारों की आने वाली फिल्मों से लेकर उनकी निजी जिंदगी के तमाम अनछुए पहलुओं के बारे में भी जानने को उत्सुक रहते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको भोजपुरी स्टार्स की पढ़ाई के बारे में बता रहे हैं। आप यह जानकर हैरत में पड़ जा सकते हैं कि इनमें से कुछ सितारों की पढ़ाई तो महज दसवीं तक ही हुई है। (All Photos: Social Media)

भोजपुरी सितारों की पॉपलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, काजल राघवानी से लेकर पवन सिंह तक कई भोजपुरी कलाकारों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है. इनकी फिल्‍में और म्‍यूजिक वीडियो रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट भोजपुरी सितारे कितने पढ़े लिखे हैं. यहां पढ़ें कौन कलाकार कितना पढ़ा लिखा है...

आम्रपाली दुबे


आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सफल एक्ट्रेसेस में एक हैं। उन्होंने ग्रैजुएशन किया है।. आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी इंडस्‍ट्री की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं. उनकी फिल्‍मों पर प्रशंसक खूब प्‍यार बरसाते हैं. आम्रपाली दुबे टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छांव में' दिख चुकी हैं. उन्‍होंने साल 2014 में भोजपुरी फिल्‍म 'निरहुआ हिंदुस्‍तानी' के साथ डेब्‍यू किया. स्‍क्रीन पर उनकी अदायगी देख फैंस दीवाने हो गए.

काजल राघवानी


काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय के अलावा डांस के लिए भी जानी जाती हैं। काजल ने भी ग्रैजुएशन किया है।. काजल राघवानी ने भोजपुरी के कई सुपरस्‍टार्स के साथ काम किया है. वह सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है.

पवन सिंह


पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। वह केवल 10वीं तक ही पढ़े हैं।. सिंगर के साथ-साथ वह एक दमदार एक्टर भी हैं. उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है. उन्‍होंने रानी चटर्जी, मोनालिसा, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसे कई एक्‍ट्रेसेस के साथ काम कर चुके हैं.

दिनेश लाल यादव


दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ के नाम से फेमस हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है।

खेसारी लाल यादव


खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा और देशभर में इसी नाम से जाना जाता है. एक्टर खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में बड़ी तेजी से सफलता हासिल की है। वह दसवीं तक ही पढ़े हुए हैं।. खेसारी के पास आज गाड़ी, बंगला, बैंक बैंलेंस सबकुछ है, लेकिन उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है.

मोनालिसा


भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और हुस्न के जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री मोनालिसा काफी फेमस है. उन्होंने अपने लगभग 23 साल के फिल्मी करियर में हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़, तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. मोनालिसा ने अपनी ग्रेजुएशन संस्कृत में की हुई है.

अक्षरा सिंह


अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा ने अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया था।. आपको बता दें, अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ-साथ सिंगर भी हैं. भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपने बेहतरीन अभिनय से भी लाखों दर्शकों को दीवाना बना चुकी है.

रवि किशन


रवि किशन को एक्टिंग का शौक काफी यंग एज में ही लग गया था। उन्होंने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है।. बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा में भी काम कर चुके हैं. उनकी फैन फॉलोविंग भी जबरदस्‍त है.

मनोज तिवारी


मनोज तिवारी को आधुनिक भोजपुरी सिनेमा का जन्मदाता भी कहा जाता है। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में ग्रैजुएशन किया है।

0 coment�rios: